Hanuman Chalisa

आर्यन खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका हुई खारिज

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (17:14 IST)
क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आर्यन खान को कोर्ट ने बीते दिन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आर्यन समेत सभी आरोपियों को जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

 
जेल में शिफ्ट करने से पहले एनसीबी ने आर्यन खान और 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी पुरुष आरोपियों को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। वहीं महिला आरोपी को बायकुला जेल में रखा गया है।
 
ताजा जानकारी के मुताबिक किला कोर्ट से आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन को आज की रात जेल में ही बिताना पड़ेगी। बताया जा रहा है कि आर्यन के वकील अब सेशंन कोर्ट में उनकी जमानत की याचिका दाखिल करेंगे।
 
मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
एनसीबी की टीम ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आर्यन और अन्य को एक बार फिर 24 घंटे के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अगले दिन वापस आर्यन को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनकी हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। वहीं बीते दिन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख