Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने रखा बिजनेस में कदम, बेचेंगे विदेशी शराब

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (15:39 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। आर्यन अपने होम प्रोडक्शन रेड चिलीज की फिल्म निर्देशित करेंगे। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा आर्यन बिजनेस में भी कदम रखने जा रहे हैं। 

 
आर्यन खान देश में विदेशी शराब बेचेंगे। बडवाइज़र और कोरोना बीयर बेचने वाली दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी AB InBev की भारतीय यूनिट के साथ आर्यन खान ने साझेदारी की है। इस बात की जानकारी आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 
 
 

आर्यन खान के वोदका ब्रांड का नाम डायवोल (D'Yavol) होगा। उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वोदका ब्रांड के लोगो के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। साथ ही अपने पार्टनर बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है।
 
इन तस्वीरों के साथ आर्यन खान ने कैप्शन में लिखा, 'इसके लिए करीब पांच साल लग चुके हैं। डायवोल फाइनली यहां है।' आर्यन खान को बिजनेस में कदम रखने के लिए फैंस और सेलेब्स की तरफ से जमकर बधाई मिल रही है। 
 
खबरों के अनुसार आर्यन खान ने बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ मिलकर स्लैब वेंचर नाम से कंपनी बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन खान ने कहा कि हमें लगा कि मौजूदा स्पेस में एक खालीपन है और जहां खालीपन तो वहां बिजनेस का मौका होता है और मेरा मानना है कि बिजनेस मौके के बारे में ही है।  
 
आर्यन ने बताया कि देश में फिलहाल प्रीमियम वोडका महाराष्ट्र और गोवा में मिल रहा है, जिसका नाम डायवोल है। निकट भविष्य में यह कंपनी अपने प्रोडक्ट को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के बड़े शहरों में पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख