dharma sangrah
✕

Aryan Khan ड्रग्स केस: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल में ही रहना होगा, नहीं मिली जमानत

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (15:48 IST)
ड्रग्स केस में आर्यन खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब आर्यन की जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

 
आर्यन खान की जमानत याचिका पिछले कई दिनों से अगली तारीख के लिए टल रही थी। 14 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन अब आखिरकार इसपर फैसला आ ही गया। 
 
बता दें कि इससे पहले आर्यन खान की जमानत अर्जी को एडिशनल मैटोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आर्यन की जमानत के लिए सेशंस कोर्ट का रुख किया था। अब शाहरुख के वकील हाई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका दाखिल करेंगे। 
 
आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई थी कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था।

आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

शाहरुख खान की तमाम कोशिश बेकार साबित हो रही हैं। उनकी और पत्नी गौरी खान की चिंता बढ़ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार शाहरुख खान से मिल रहे हैं और उन्हें दिलासा दे रहे हैं। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख