Hanuman Chalisa
✕

क्या अर्जुन रामपाल और मेहर के अलग होने की वजह रितिक की एक्स वाइफ सुज़ैन है?

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (11:56 IST)
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादीशुदा जिंदगी में गड़बड़ी चलने की खबरें लगातार आ रही थीं, लेकिन हर बार अर्जुन रामपाल इन बातों को अफवाह बता देते थे। अचानक दोनों साथ पार्टियों या इवेंट में दिखने लग जाते, जिससे ये बातें बंद हो जाती थी। फिर थोड़े दिन की शांति के बाद फिर यहीं बातें। दरअसल अर्जुन और मेहर अपनी दोनों बेटियों की खातिर इस रिश्ते को टूटने नहीं देना चाहते थे, लेकिन दोनों का जब सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी। 
 
चीखना-चिल्लाना, चीजें फेंकना 
सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई थी। दोनों इतना चीखते-चिल्लाते थे, एक-दूसरे पर चीजें फेंकते थे कि पड़ोसियों ने धमकी दे दी थी कि वे पुलिस में इसकी शिकायत कर देंगे। मेहर ने पड़ोसियों से माफी मांग कर किसी तरह मामले को शांत किया। 

बेटियों का समझाया 
कुछ दिनों पहले मेहर घर छोड़ कर अपनी मां के घर भी चली गई थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद वे लौट आईं। बात जब सुलझते हुए नजर नहीं आई तो दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके पहले दोनों ने अपनी बेटियों से बातचीत की और उन्होंने सारी बातें समझाईं। 

दोनों के बीच में सुज़ैन! 
सूत्रों का कहना है कि मेहर तो मान गई थीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि अर्जुन अभी भी चुपके-चुपके रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से मिलते रहते हैं तो उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ना ही ठीक समझा। उल्लेखनीय है कि सुज़ैन और अर्जुन का नाम पहले भी जुड़ चुका है, हालांकि सुज़ैन इन बातों का जोरदार तरीके से खंडन भी कर चुकी हैं। 

पार्टी में लड़ी थीं सुज़ैन और मेहर 
बताया जा रहा है कि मेहर को शक था कि अर्जुन और सुज़ैन के बीच कुछ है। जब उन्हें इस बात पर यकीन हो गया तो उन्होंने अर्जुन से अलग होने का फैसला ले लिया। फरदीन खान की पार्टी में सुजैन और मेहर की जोरदार तकरार भी हुई थी। 
 
अर्जुन और मेहर को आदर्श कपल माना जाता था, लेकिन दोनों के अलग होने से उनके फैंस को करारा झटका लगा है। 
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख