Daily Horoscope
✕

पार्टी में रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन और मलाइका

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (14:11 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोरा के अफेयर के किस्से सुर्खियों में बने हुए है। दोनों ने अब तक अपने रिलेशन की ऑफिशियली घोषणा नहीं की है लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों खुलेआम साथ नजर आ रहे हैं।
 
हाल ही में आई एक फोटो में मलाइका और अर्जुन के बीच का रिश्ता साफ जाहिर हो रहा है। तस्वीर में मलाइका अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रही हैं। इस पार्टी में उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद हैं। 
 
तस्वीर में मलाइका अर्जुन कपूर के बाहों में बैठी नजर आ रही हैं। ऐसे में ये देखा जा सकता है कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सामने आ रही है। 
 
मलाइका-अर्जुन के साथ फोटो में करीना कपूर खान, अमृता अरोरा, सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। ये तस्‍वीर महीप कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
 
हाल ही में जब मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, मेरी लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है इस बारे में सभी को पता है। मैं अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हूं। 
 
कुछ वक्‍त पहले ही दोनों सितारे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्‍पॉट किए गए थे। एक शो में भी अर्जुन मलाइका के संग रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आए थे। यह पहला मौका है जब इन दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को जाहिर किया है।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख