Daily Horoscope
✕

सलमान खान ने फिर अरिजीत सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (11:45 IST)
सलमान खान के बारे में यह बात मशहूर है कि एक बार वे किसी से भी नाराज हो जाए तो आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय जैसे कई लोग हैं जिन्हें सलमान ने आज तक माफ नहीं किया है। इस लिस्ट में प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह भी शामिल हैं। 
 
भूल गए हो तो याद दिलाना चाहेंगे कि कुछ वर्ष पूर्व एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान और अरिजीत सिंह में नोक-झोंक हो गई थी। 

ALSO READ: अजय देवगन ने सीखा सबक... अब नहीं बनाएंगे ये फिल्म
सलमान शो को होस्ट कर रहे थे। अरिजीत को जब स्टेज पर बुलाया गया तो वे इनफॉर्मल क्लॉथ्स और कैजुअल चप्पल्स में आ गए। सलमान ने इस पर कुछ कमेंट किया तो अरिजीत ने भी जवाब दे दिया। बस, यही बात सलमान को पसंद नहीं आई। 
 
इसके बाद से सलमान ने अपनी फिल्मों में से अरिजीत को हटाने का निर्णय ले लिया। 'टाइगर जिंदा है' में एक गाना अरिजीत ने गाया था, लेकिन सलमान ने उनकी आवाज हटवा कर आतिफ असलम की आवाज का इस्तेमाल कर लिया। 
 
इसी तरह 'सुल्तान' में भी 'जग घूमिया' अरिजीत की आवाज में था जिसे राहत फतेह अली खान की आवाज में डब करवा दिया। अब एक बार फिर सलमान ने ऐसा किया है। 
 
बताया जा रहा आगामी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने 'नैना फिसल गए' में सलमान नजर आएंगे। जब सलमान को पता चला कि यह गाना अरिजीत गाने वाले हैं तो उन्होंने फौरन राहत फतेह अली से यह गाना गवा लिया। 
 
गौरतलब है कि अरिजीत फेसबुक पर सलमान से निवेदन भी कर चुके हैं कि उनके गाए गाने दूसरों से नहीं गवाए जाएं, लेकिन सलमान ने सब अनसुना कर दिया। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख