Daily Horoscope
✕

सलमान खान के घर अगले साल बजेगी शहनाई

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (17:07 IST)
सलमान खान के घर अगले साल शहनाई बजने वाली है। भाई शादी नहीं करने जा रहे हैं बल्कि भाई के भाई शादी करने वाले हैं। जी हां, अरबाज खान फिर शादी करने के मूड में हैं। 
 
इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज का रोमांस चर्चा में हैं। दोनों साथ-साथ लगातार देखे जा रहे हैं। रेस्तरां तो छोड़िए, पारिवारिक कार्यक्रमों में भी दोनों को साथ देखा जा रहा है। 
हाल ही में अर्पिता के यहां गणेशोत्सव की धूम थी। इस पावन मौके पर अरबाज अकेले नहीं बल्कि जॉर्जिया के साथ पहुंचे। वहां मलाइका भी आई हुई थीं। कुछ देर बाद दोनों ही चर्चा में मशगूल नजर आईं। 
 
कहने वाले कह रहे हैं कि खान परिवार से अरबाज-जॉर्जिया के रिश्ते को रजामंदी मिल गई है।जॉर्जिया और उनके परिवार को भी इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। लिहाजा अगले साल दोनों शादी कर सकते हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार अरबाज साल के शुरुआत में जॉर्जिया के साथ विवाह रचाएंगे। वे अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोरा से अलग हो चुके हैं। 
 
अरबाज का एक बेटा है जो मलाइका के पास रहता है। बेटे को भी अरबाज की शादी पर कोई आपत्ति नहीं है। 
 
जहां खान परिवार का एक बेटा (अरबाज) दोबारा शादी कर रहा है तो दूसरी ओर एक बेटा (सलमान) अब तक घोड़ी नहीं चढ़ा है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख