Hanuman Chalisa
✕

फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज बनाएंगी अनुष्का शर्मा, अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी 'माई'

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (12:56 IST)
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जीरो के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिलहाल कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर पति विराट कोहली के साथ वक्त बिताया, लेकिन अब अनुष्का जल्द ही वापसी करेंगी। खबर है कि अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले ‘माई’ नाम की वेब सीरीज लेकर आ रही हैं।
 
इस सीरीज को अतुल मोंगिया, तमाल सेन और अमित व्यास ने लिखा है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि अनुष्का खुद इस सीरीज में कोई किरदार नहीं निभाएंगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



यह वेब सीरीज एक मध्यम आयु वर्ग की महिला के जीवन पर आधारित है, जो गलती से कुख्यात माफिया लीडर को मार देती है। जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, वह अंडरवर्ल्ड की आपराधिक और राजनीतिक दुनिया में फंसती चली जाती है।
 
भले ही अनुष्का इस सीरीज में नहीं दिखेंगी लेकिन वह इंडस्ट्री में एक्ट‍िंग के अलावा अपने साइड प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्ट‍िव हैं। उम्मीद है कि अनुष्का जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

Show comments

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख