dharma sangrah
✕

'चकड़ा एक्सप्रेस' की स्क्रिप्ट बेहद शानदार मानती हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- दर्शकों पर गहरा प्रभाव डालेगी

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (12:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए अनुष्का काफी मेहनत कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।

 
अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग के लिए फरवरी से ही तैयारी शुरू कर दी थी। अनुष्का ने बताया, 'चकड़ा एक्सप्रेस' की तरह की फिल्म के लिए सभी डिपार्टमेंट्स में अच्छी तैयारी की जरूरत होती है। यह एक शानदार स्क्रिप्ट है, जो दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव डालेगी। मुंबई के बाद अब हम फिल्म की शूटिंग के लिए अगले महीने यूके जाएंगे।
 
उन्होंने कहा, यह एक फैक्ट है कि इस पुरुष प्रधान दुनिया में महिलाओं को अपनी जगह बनाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। झूलन गोस्वामी की कहानी इस बात की गवाह है कि उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कितनी लड़ाईयां लड़ी। झूलन ने अपनी किस्मत खुद लिखी। मुझे उम्मीद है कि मैं इस रोल को अच्छे से निभा सकती हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हूं।
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म की असफलता के बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। हालांकि वह पर्दे के पीछे काफी एक्टिव थीं। अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई वेब सीरीज और फिल्मों का निर्माण किया। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख