dharma sangrah
✕

'गोलमाल अगेन' से अनु मलिक नाराज

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (16:50 IST)
रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन लोगों को अपना मैजिक दिखाकर ब हिट हो रही है, लेकिन अब फिल्म को लेकर एक विवाद पैदा हो गया है। फिल्म के एक गाने 'नींद चुराई मेरी' में अनु मलिक को क्रेडिट ना दिए जाने पर वे काफी नाराज़ हैं। 
 
'गोलमाल अगेन' में फिल्म 'इश्क' का अजय देवगन और काजोल पर फिल्माया गया गाना 'नींद चुराई मेरी' इस्तेमाल किया गया है, जिसे 'इश्क' में म्युज़िक कम्पोज़र अनु मलिक ने कंपोज़ किया था। 'गोलमाल अगेन' में उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया है। 
 
इस बात पर अनु मलिक अपने भतीजे अमाल मलिक से नाराज़ हैं क्योंकि अमाल ने यह धुन गोलमाल अगेन के लिए बनाई है। अनु का कहना है कि अगर आपको किसी गाने को ट्विस्ट देना है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उसके ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट देना भी नहीं भूलना चाहिए। मेरी अमाल को बेस्ट विशेज हैं लेकिन यह हमेशा अनु मलिक की धुन रहेगी।  
 
अमाल मलिक ने अपना पक्ष रखा है। अमाल ने फेसबुक पर एक म्युजिक वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा कि 'नींद चुराई मेरी' का म्युजिक लिनेरा के 'सेंडिंग ऑल माय लव' से लिया गया है। अगर मेरा डायरेक्टर चाहता है कि मैं कोई गाना फिर से बनाऊं तो मैं वह कर रहा हूं और उसमें अपना टच दे रहा हूं। इसमें कुछ गलत नहीं है। 
 
अमाल ने अपने चाचा पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि कैसे एक कंपोजर मुझसे कॉल करने और अनुमति मांगने के लिए कह रहा है, जबकि यह उनका खुद का ओरिजनल कंपोजिशन नहीं है। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख