Daily Horoscope
✕

सलमान खान की 'अंतिम' का गाना 'चिंगारी' इस दिन होगा रिलीज, लावणी करती नजर आएंगी वलूचा डीसूजा

Updated: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (20:22 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों सलमान खान ने इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में गेटी गैलेक्सी में लॉन्च किया था। अब फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

 
हाल ही में आयुष और महिमा का रोमांटिक ट्रैक 'होने लगा' को लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने अब पारंपरिक मराठी अवतार में शानदार वलूचा डीसूजा अभिनीत 'चिंगारी' नाम के नए गाने का पहला लुक जारी कर दिया है। इस गाने में वलूचा लावणी सॉन्ग पर डांस करते हुए नज़र आएंगी। 
 
ट्रैक के फर्स्ट लुक से इतना तो साफ़ है कि यह धमाकेदार होगा। यह गाना 12 नवंबर, 2021 में रिलीज होगा। हितेश मोदक द्वारा रचित, वैभव जोशी द्वारा लिखित और सुनिधि चौहान द्वारा गाया गया, 'चिंगारी' कृति महेश द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। 
 
लावणी को लोक नृत्य और महाराष्ट्र के गौरव के रूप में जाना जाता है, वहीं 'चिंगारी' खूबसूरत वलूचा पर फिल्माया गया एक एनर्जेटिक डांस नंबर होगा। फिल्म 26 नवंबर को थियेटर में रिलीज़ होगी।

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख