dharma sangrah

सिंगर अंकित तिवारी को मिल गई दुल्हनिया

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (14:10 IST)
सुन रहा है ना तू, तेरे लिए, तय है और बूंद बूंद जैसे सांग्स गाने वाले सिंगर अंकित तिवारी को उनकी हमसफर मिल गई है। अंकित तिवारी ने अपनी हमसफर से शादी भी कर ली है। उनकी वाइफ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। 
 
जी हां, अंकित तिवारी ने 23 फरवरी को पल्लवी शुक्ला से अरेंज मैरिज की। पल्लवी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। दोनों ने उनके होमटाउन कानपुर में शादी की। शादी के पहले दोनों के हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं। साथ ही संगीत सेरेमनी भी थी। अब 26 फरवरी को वे मुंबई में रिसेप्शन देंगे। 
 
अंकित ने शादी के कुछ पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सगाई के बाद पिक्चर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा मैं तुमसे पूरी जिंदगी प्यार करूंगा, तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम्हारी इज्जत करूंगा और हर दिन बताउंगा कि मैं तुम्हें अपनी ज़िंदगी में इतना ऊपर रखता हूं जितना कि सितारे हैं। इसके बाद अंकित ने शादी के पिक्चर्स पोस्ट करते हुए लिखा तुम मेरी आज हो और हर कल होगी। उन्होंने कैप्शन में फाइनली मैरिड भी लिखा। 
 
बॉलीवुड का यह नया कपल साथ में बहुत अच्छा लग रहा है। अंकित बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर हैं। इन्होंने बचपन से ही म्युज़िक को अपना शौक बनाया होगा। इंडस्ट्री में इन्हें फिल्म आशिकी 2 के गाने 'सुन रहा है न तू' से पहचान मिली। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख