dharma sangrah
✕

अनिल कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (16:25 IST)
the night manager 2: अनिल कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। द नाइट मैनेजर के पहले सीजन को ओपन एंडिंग देने की मेकर्स की तरकीब सीरीज के लिए काफी अच्छी साबित हुई। क्योंकि अब लोग इसको और उत्सुकता और सस्पेंस के साथ देखने के इच्छुक हैं।
 
फैंस देखना चाहते हैं कि आर्म्स डीलर शैली रूंगटा से इस सीरीज के दूसरे सीजन का स्तर कैसे बढ़ाएंगे। मेकर्स ने नाइट मैनेजर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखकर दर्शकों को भरोसा हो गया है कि वह बहुत एंटरटेन होंगे। खासकर अनिल कपूर के करैक्टर को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। इस सीजन में शैली रूंगटा का किरदार और ज़्यादा कठोर, निर्दयी और हैंडसम नज़र आ रहा है।
 
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा शैली की लंका जलाने के लिए शान है तैयार। बहुप्रतीक्षित सीजन का फिनाले यह रहा।' 
 
यह सीजन 30 जून को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही अनिल को शैली के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक हैं। सीजन वन अनिल कपूर के अपने नाम किया था और यह सीजन भी उनके नाम ही होगा। अनिल स्क्रीन पर बड़ी सादगी और आसानी से किसी भी किरदार में उतर जाने के लिए बड़े मशहूर और प्रतिभाशाली हैं।
 
द नाइट मैनेजर में अनिल कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी हैं। अनिल के पाइपलाइन में एनिमल, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर, सूबेदार और एंड्राइड कुंजप्पन वर्जन 5.25 के हिंदी एडेप्टेशन में नज़र आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख