Daily Horoscope
✕

अंधाधुन की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (17:23 IST)
फिल्म 'अंधाधुन' के ट्रेलर ने ही फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगा दी थी। वैसे भी श्रीराम राघवन थ्रिलर फिल्म बनाने में माहिर जाते हैं और छोटा ही सही, लेकिन एक दर्शक वर्ग उनका भी है।
 
फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू जैसे सितारे हैं। ये भले ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग दिलाने का माद्दा नहीं रखते हो, लेकिन इस बात का भरोसा जरूर दिलाते हैं कि फिल्म अच्छी हो सकती है। 
 
फिल्म की ओ‍पनिंग सुबह के शो में ठीक-ठाक रही है। चूंकि इस फिल्म की टारगेट ऑडियंस हाई एंड मल्टीप्लेक्स और मेट्रो सिटीज के दर्शक हैं जो कि शाम और रात के शो देखना पसंद करते हैं इसलिए शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।
 
फिल्म का प्रचार उतने जोरदार तरीके से नहीं हुआ है जैसा कि होना था, इस कारण भी फिल्म की ओपनिंग पर थोड़ा असर हुआ है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में यह फिल्म कम रिलीज की गई है, लेकिन जहां भी लगी है वहां ओपनिंग औसत से भी कम है। 
 
फिल्म को हॉलीवुड मूवी वेनम और लवया‍त्री से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद पहले दिन का कलेक्शन 4 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख