Daily Horoscope
✕

सारा ही नहीं, अनन्या पांडे भी हैं कार्तिक आर्यन की दीवानी, अपनी फीलिंग का इस तरह किया इजहार

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (15:53 IST)
Photo : Instagram
अनन्या पांडे जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। अपनी डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले ही अनन्या सुर्खियों में रहती है। अनन्या की फैन फोलोइंग और लोकप्रियता किसी भी बड़ी अभिनेत्री से कम नहीं है। अनन्या पांडे की खूबसूरती उन्हें फैंस के बीच लोकप्रिय बनाने में सबसे बड़ा रोल निभा रही है।
Photo : Instagram
पिछले साल अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने डिनर डेट पर स्पॉट होने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। तब से ही अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच में लव ट्रायंगल लगातार खबरों में रहा है। अनन्या और कार्तिक की बढ़ती नजदीकी बी-टाउन की सबसे चर्चित खबरों में से एक है।
अब अनन्या ने कार्तिक पर अपने क्रश को कबूल कर लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि कार्तिक आर्यन के साथ उनके रोमांस की खबरों पर वह क्या कहना चाहेंगी? इस पर अनन्या ने कहा, मैं सिर्फ 20 साल की हूं और इस उम्र में किसी पर भी क्रश होना सामान्य बात है।
Photo : Instagram
अनन्या पांडे ने आगे कहा कि साथ ही मैं अपनी इमोशनस के बारे में खुल कर बात करती हूं। हां, मुझे कार्तिक बड़े क्यूट लगते हैं और मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मुझे उसके साथ काम करने का मौका मिला। इसके अलावा अनन्या ने कार्तिक के लिए कहा कि वह उन्हें पसंद हैं।
Photo : Instagram
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन जल्द ही पति पत्नी और वो के रीमेक में साथ नजर आने वाले है। अनन्या ने माना कि कार्तिक के साथ उनका एक अलग तरह का कंफर्ट है। लेकिन इसी के साथ अनन्या ने यह भी कहा कि वह कार्तिक के साथ उनके रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहती है।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख