Daily Horoscope
✕

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (13:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म CTRL को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इम्पोस्टर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। 
 
अनन्या ने बताया कि यह बीमारी क्या है और इसमें कैसी स्थिति होती है। एक्ट्रेस ने कहा, ये सिंड्रोम किसी साधारण सी बात से शुरू होती है, जैसे कि जब कोई मेरा नाम लेता है। इंटरव्यू और अन्य चीजों के दौरान, मुझे लगता है कि मेरा नाम हकीकत में मेरा नहीं है और यह मुझे तीसरे शख्स की तरह महसूस कराता है।
 
अनन्या ने कहा, यह मुझे अचानक किसी और की तरह बनने के लिए प्रेरित करता है। जब मैं खुद को बिलबोर्ड पर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि यह मैं नहीं हूं जिसे मैं देख रही हूं। जब मैं अपनी कोई फिल्म देखती हूं, तो भी यही होता है। मैं उन्हें एक दर्शक की तरह देखती हूं और भूल जाती हूं कि स्क्रीन पर हकीकत में मैं ही हूं।
 
उन्होंने कहा, मुझे लगातार मान्यता की आवश्यकता होती है क्योंकि मैं खुद पर बहुत कठोर हूं। यहां तक ​​कि जब कोई निर्देशक मेरे शॉट को मंजूरी देता है, तब भी मैं उससे कभी खुश नहीं होती। मुझे हमेशा लगता है कि मैं इसे और बेहतर कर सकती थी। अगर यह मेरे ऊपर होता, तो मैं हर बार सब कुछ फिर से शूट करती क्योंकि मुझे पता है कि मैं हमेशा सुधार कर सकती हूं।
 
बता दें कि अनन्या पांडे की अगली फिल्म 'CTRL' एक साइबर थ्रिलर होने वाली है। यह फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख