शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anand pandit will make a gujarati social comedy film fakht mahilao mate
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (15:24 IST)

आनंद पंडित बनाएंगे गुजराती सामाजिक-कॉमेडी फिल्म 'फख्त महिलाओ माटे'

आनंद पंडित बनाएंगे गुजराती सामाजिक-कॉमेडी फिल्म 'फख्त महिलाओ माटे' - anand pandit will make a gujarati social comedy film fakht mahilao mate
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आनंद पंडित महिलाओं के नेतृत्व वाली गुजराती सामाजिक कॉमेडी 'फख्त महिलाओ माटे' बनाने जा रहे हैं। आनंद पंडित फिल्म फख्त महिलाओ माटे का निर्माण विशाल शाह के साथ मिलकर करेंगे।

 
आनंद पंडित ने कहा, मैंने हमेशा माना है कि महिलाओं के नेतृत्व वाली कहानियां न केवल महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बात कर सकती हैं बल्कि जनता का मनोरंजन भी कर सकती हैं और बॉक्स ऑफिस को ब्रेक भी कर सकती हैं। 
 
उन्होंने कहा, जब यह कहानी मेरे पास आई, तो मैंने तुरंत इसकी पोटेंशियल भांप ली और फैसला किया कि मैं इसका निर्माण करूंगा। वैशाली शाह का भी इस परियोजना के लिए बोर्ड पर आ जाना, इस रचनात्मक यात्रा को और भी रोमांचक बना देगा।
 
आनंद पंडित ने बताया, फिल्म फख्त महिलाओ माटे जय बोदास द्वारा निर्देशित होगी और इसमें यश सोनी और दीक्षा जोशी की मुख्य भूमिका है। हम अहमदाबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और 2022 के बीचों-बीच इसे रिलीज़ कर देंगे।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 83 के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के पहले पंकज त्रिपाठी ने बताया- 'क्यों निकले थे उनकी आंखों से आंसू'