ramcharitmanas
✕

अमृता राव को मिला बाल ठाकरे की पत्नी मीनाताई का किरदार

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:34 IST)
एक बार फिर बाल ठाकरे की बायोपिक चर्चा में है और इसके साथ ही एक्ट्रेस अमृता राव भी। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बायोपिक बनने की तैयारी काफी समय से चल रही है। फिल्म में पॉलिटिकल इश्यूज़ भी दिखाए जाएंगे। वहीं अमृता राव भी फिल्म में पॉलिटिकल अवतार में नज़र आएंगी। खास बात यह है कि अमृता किसी छोटे-मोटे रोल में नहीं बल्कि बाल ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे के किरदार में नज़र आएंगी। 
 
फिल्म में बाल ठाकरे के किरदार के लिए बेहतरीन कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुना गया है। ऐसे में अमृता राव का उनकी पत्नी के रुप में दिखना वाकई दिलचस्प होगा। अमृता राव मीनाताई ठाकरे की तरह बेहद मासूम दिखती हैं। वह उनके किरदार के लिए बिल्कुल सही बैठती हैं। मीनाताई का बाल ठाकरे के जीवन में बहुत अहमियत रही है। उन्होंने निजी जिंदगी और राजनीतिक जिंदगी दोनों को बहुत सहयोग दिया है। 
 
अमृता इस फिल्म में बिल्कुल सादे लुक में नज़र आएंगी। ऐसे लुक में वे फिल्म 'सत्याग्रह' में भी नज़र आ चुकी हैं। अमृता ने विवाह, मैं हूं ना, इश्क-विश्क जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 
 
फिल्म अगले वर्ष बाल ठाकरे के जन्मदिन 23 जनवरी पर रिलीज़ होने की उम्मीद है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख