Daily Horoscope
✕

सलमान खान को भी करनी पड़ती है बिग बॉस की तैयारी

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:24 IST)
सलमान खान जल्द ही बिग बॉस का सीज़न 12 लेकर छोटे परदे पर आने वाले हैं। शो 16 सितंबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। वहीं शो में पहले दिन वरुण धवन सेलीब्रिटी गेस्ट के तौर पर नज़र आने वाले हैं। दर्शकों को इंतज़ार है कि शो का पहला दिन कैसा रहेगा। 
 
एक तरफ जहां शो की ज़ोरो-शोरो से तैयारी चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। जी हां, सलमान खान को भी शो के लिए बहुत मेहनत करना पड़ती है। शो की तैयारी कैसे चल रही है, सलमान ने यह हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा बताया। 
 
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह मैं बिग बॉस सीजन 12 की तैयारी कर रहा हूं। दरअसल इस तस्वीर में सलमान खान शायद जिम कर रहे हैं। शर्टलेस सलमान का स्वैग हमेशा से ही सभी पर भारी पड़ा है। ऐसे में सलमान खान की यह शर्टलेस तस्वीर भी कहर बरसा रही है। उस पर सलमान की शानदार बॉडी। 
 
 
सलमान की बॉडी के अलावा इसमें उनका लुक भी थोड़ा अलग नज़र आ रहा है। वाकई बिग बॉस की तैयारी चल रही है। देखते हैं बिग बॉस इस बार क्या रंग जमाता है। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख