Daily Horoscope
✕

कई बीमारियों से जंग लड़ चुके हैं अमिताभ बच्चन, टीबी को दी मात, लेकिन अस्थमा से अब भी जूझ रहे

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (16:11 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी बेहद सक्रिय है। वह अपने हर प्रोजेक्ट को समय पर खत्म करते हैं। अमिताभ बच्चन क कई गंभीर बीमारियों ने अपनी चपेट में लिया। लेकिन वह हर बार एक सुपरहीरो की तरह इससे उबर कर सामने आए हैं।
बीते दिनों अमिताभ की आंखों की सर्जरी हुई थी। वहीं बीते साल वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि कुछ ही दिनों में वो कोरोना को मात देकर बिल्कुल स्वस्थ हो गए थे। अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका है।
अमिताभ बच्चन टीबी को मात दे चुके हैं, लेकिन अस्थमा जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। 1983 में आई फिल्म 'कुली' के एक सीन में पुनीत इस्सर के साथ फाइट सीन में अमिताभ बुरी तरह घायल हो गए थे। अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण बिग-बी के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी।

ALSO READ: सनी देओल की नई फिल्म 'चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का हुआ ऐलान, टीजर रिलीज
 
उन्हें खून चढ़ाने के लिए आनन-फानन में करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड लिया गया था। इसी दौरान हुई लापरवाही से एक हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून उनको चढ़ा दिया गया था, जिसके बाद वे भी हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित हो गए थे।
 
'कुली' के दौरान अमिताभ को लगी चोट बेहद खतरनाक थी। कुछ साल पहले उनके पेट में प्रॉब्लम हुई थी। डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन नाम की इस बीमारी को ठीक करने के लिए अमिताभ ने सर्जरी करवाई थी। इसके चलते उनके पेट में तेज दर्द और पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा हो जाती है।
 
अमिताभ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेपेटाइटिस-बी के इंफेक्शन ने उनके लिवर पर क्या असर डाला है? यह बात उन्हें कुली के दौरान हुए हादसे के 18 साल बाद तब पता चली, जब उन्होंने रूटीन चेकअप कराया। उनका लिवर बुरी तरह संक्रमित है और लिवर सिरोसिस हो गया है।
 
अमिताभ को अस्थमा की बीमारी भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि साल 2000 में उन्हें टीबी डिटेक्ट हुआ था। हालांकि, उन्होंने समय रहते दवा ली और एकदम ठीक हो गए। अमिताभ बच्चन को आज भी कई बार इन्हेलर लेना पड़ता है। बिग बी ने कहा था कि अगर यह बीमारी उन्हें हो सकती है तो किसी को भी हो सकती है।
 
अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म 'भुवन शोम' में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन जल्द ही रणबीर और आलिया के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे झुंड और मेडे जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। 
 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख