dharma sangrah
✕

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अनुभव, बोले- सब अच्छा है

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (18:00 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना वैक्सीन लगवाकर आए हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन को छोड़कर बाकी फैमिली मेंबर्स का भी वैक्सिनेशन हुआ है। 

 
अब कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद बिग बी ने लोगों के साथ अपना अनुभव साझा किया है। अमिताभ बच्चन ने इस प्रक्रिया के बारे में अपने ब्लॉग में लिखा, उन्होंने वैक्सिनेशन के लिए मुझे हॉस्पिटल के बिस्तर पर बैठाया, जहां वैक्सीन लगाई जा रही थी। 
 
उन्होंने लिखा, काफी सारा पेपरवर्क और चारों तरफ कई लोग... नाम, पता, मोबाइल, कंसेंट, पिछली मेडिककल हिस्ट्री, आधार कार्ड आधे घंटे तक वहीं बैठा रहा, सबकी फोटो ली... क्या आप उठकर चल सकते हैं, मदद की जरूरत है... ऑल द बेस्ट। अगली डोज आपको 6 हफ्तों के बाद लेनी है। सर्टिफिकेट में सिर्फ 1 दिखेगी, दूसरी के बाद सर्टिफिकेट को वैलिडटी मिल जाएगी।
 
अमिताभ बच्चन ने ये भी लिखा कि लोग चिंता में ये भी पूछ रहे हैं कि कुछ दिक्कत तो नहीं हो रही। उन्होंने लिखा है कि सब अच्छा है। बिग बी लिखते हैं कि वैक्सीन से जुड़ी कई कॉन्ट्रोवर्सीज चल रही हैं कि यह इतनी जल्दी कैसे बन गई, इसके प्रभाव की गारंटी नहीं है, ये अच्छी है और इसमें दिक्कत है... ऐसा क्यों, ऐसा क्यों नहीं, जल्दबाजी क्यों, इंतजार क्यों नहीं करते... नहीं... रिसर्च तो कई साल से चल रही है जबसे सार्स जैसी कई और बीमारियां फैली थीं।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बिग बी ने लिखा, कोविड तो इसका 19वां स्ट्रेन है, इसलिए रिसर्च में इस बात की जानकारी थी, इसीलिए जल्दी बन गई और इसके बाद आप सेफ रहेंगे। अगर फिर से कोरोना हो जाए... आइसोलेट हो जाइए, सावधानी और सुरक्षा बरतिए... चलने दीजिए।
 
अमिताभ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही थ्रिलर फिल्म चेहरे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह वकील की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन झुंड, ब्रह्मास्त्र, मेडे और गुडबाय में भी दिखेंगे।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख