ramcharitmanas
✕

जानिए महानायक अमिताभ बच्चन हैं किसके फैन?

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (17:15 IST)
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'संजू' में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीज़र को बॉलीवुड में कई लोगों के सराहा। इसमें रणबीर के लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक लोगों को भा रही हैं। बेशक रणबीर कपूर की 'संजू' इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। 
 
अभी से ही रणबीर कपूर को तारीफें मिलने लगी हैं। इसी लिस्ट में नाम आता है महानायक अमिताभ बच्चन का। अमिताभ बच्चन बहुत कम लोगों की तारीफ करते हैं और हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है। आश्चर्य की बात तो यह है कि उन्होंने रणबीर की तारीफ 'संजू' के लिए नहीं, 'ब्रह्मास्त्र' के लिए की है। 
दरअसल अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर दोनों ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नज़र आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इनके साथ आलिया भट्ट भी होंगी। अमिताभ ने एक इंटरव्यु में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर बहुत अलग तरह के कलाकार है। उन्होंने बहुत खास काम किए हैं। मैं उनसे कई बार कहता हूं कि उनकी प्रतिभा गॉड गिफ्टेड है। मैं उनका फैन हूं। 
 
रणबीर इसके पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली को फिल्म में असिस्ट किया था। अमिताभ ने यह भी बताया कि उस समय रणबीर, रानी मुखर्जी के बचपन की भुमिका निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट आयशा कपूर को सेट पर एक्टिंग की ट्रेनिंग दिया करते थे। रणबीर और अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग करेंगे। अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर बहुत पुराने दोस्त हैं। दोनों की फिल्म '102 नॉट आउट' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख