manglik dosh calculator
✕

फिल्म निर्माण मायावी दुनिया है, हम उसमें जीने का प्रयास करते हैं : अमिताभ बच्चन

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (15:46 IST)
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की है। इसके लिए अमिताभ बच्चन के साथ यंग एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भी एक्साइटेड हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई बातें की। 
 
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्ष बीत चुके हैं। 75 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के पास काम की कमी नहीं है और वे बॉलीवुड को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि फिल्म निर्माण 'मायावी' दुनिया है और कलाकार उन चीजों को जीने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार फिल्मों का शॉट देने में बहुत मजा आता है। 
 
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट की स्पेलिंग मिस्टेक सोशल मीडिया पर ही ठीक की थी। इसके अलावा वे अपने ब्लॉग पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि सिनेमा बनाना मायावी काम है और हम उसे जीने की कोशिश करते हैं। बच्चन ने याद किया कि किस प्रकार पहले के एक्टर्स अपने डायलॉग्स याद करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते थे। उन्होंने 'द गॉडफादर' स्टार मार्लन ब्रांडो का भी उल्लेख किया जो इसे अनूठे तरीके से करते थे। 
 
पहले के एक्तर्स और अभी के एक्टर्स का काम करने का तरीका बिलकुल अलग है। यह बात अमिताभ बच्चन ने इसलिए भी समझी होगी क्योंकि वे कई वर्षों से लगातार कई एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके लिखे इस ब्लॉग से जाहिर होता है कि वे यंग एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर कितने उत्साहित हैं। उन्होंने 'पिंक' फिल्म में भी युवा कलाकारों के साथ काम किया और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्म में पुराने दोस्त ऋषि  कपूर के साथ काम किया। 

Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख