1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan heartbreaking post on satish shah demise

सतीश शाह को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- सभी के लिए अशुभ संकेत...

Satish Shah passes away
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सतीश शाह का 25 अक्टूबर को किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया था। एक्टर को याद करते हुए कई सेलेब्स भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सतीश शाह के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने देर रात सतीश शाह को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। बिग बी ने कहा कि 'ये हमारे लिए एक अशुभ संकेत है।'
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, एक और दिन, एक और काम, एक और शांति... हममें से एक और का निधन हो गया... सतीश शाह, एक युवा टैलेंट, और बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए... और सितारे हम सभी के साथ नहीं हैं। ये गंभीर समय है। हर पल हम सभी के लिए अशुभ संकेत है।
 
उन्होंने लिखा, उस पुरानी कहावत का पालन करना आसान है कि शो चलते रहना चाहिए और ऐसा ही होता है, जैसे जीवन चलता रहता है। संकट और उदासी में भी निराशा, सामान्यता और काम करने की कला बनी रहता है... लेकिन सामान्यता का पीछा करना अनुचित नहीं है। 
 
बता दें कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स पहुंचे। सतीश शाह ने साल 1970 में फिल्म 'भगवान परशुराम' से करियर की शुरुआत की थी। वहीं टीवी इंडस्ट्री में साल 1984 में शो 'ये जो है जिंदगी' से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह