Hanuman Chalisa
✕

अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ करेंगे 'डेडली' फिल्म

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (10:11 IST)
कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह फिल्म आगे बढ़ गई है। कैटरीना अब नई फिल्म साइन करने के मूड में हैं और खबर है कि डेडली नामक फिल्म उन्होंने साइन कर ली है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे जिनकी पिछली फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। विकास ने कैटरीना को डेडली के लिए एप्रोच किया। 
 
सूत्रों के मुताबिक कैटरीना ने जैसे ही कहानी और अपने किरदार के बारे में सुना उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी। इस फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होनी थी, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए अब इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से ही शुरू हो पाएगी। 
 
अंतिम संस्कार के इर्दगिर्द होगी कहानी 
कैटरीना ने अब तक ऐसी फिल्म नहीं की है। फिल्म की कहानी अंतिम संस्कार के इर्दगिर्द घूमेगी। साथ ही पिता-पुत्री का रिश्ता भी इसमें बारीकी से दिखाया जाएगा। 
 
अमिताभ भी हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा 
इस फिल्म में पिता के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया गया है। उन्हें कहानी और किरदार के बारे में बता दिया गया है। अमिताभ इस फिल्म को करने में रूचि तो ले रहे हैं, लेकिन अभी तक ऑफिशियल रूप से उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है। 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख