Bhai Dooj
✕

आमिर खान को इस रूप में देखकर हंस दिया करती थी ज़ायरा

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (14:16 IST)
आमिर खान और ज़ायरा वसीम अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में काम करने के बाद एक बार फिर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि 'दंगल' में पिता का रोल करने के बाद वे अब महान संगीतकार की भूमिका में होंगे।
 
दूसरी बार आमिर खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में ज़ायरा ने कहा कि मुझे अद्भुत अनुभव हुआ। फिल्म को शूटिंग करने में बहुत मज़ा आया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि दंगल में वे मेरे पिता थे और मेरे मन में उनकी वही छवि बनी हुई थी। अब 'सीक्रेट सुपरस्टार' की शूटिंग के वक्त मैं उनसे काफी समय से मिली नहीं थी। इसलिए जब मैंने उन्हें शक्ति कुमार के रूप में देखा तो मैं चौंक गई। शूटिंग के दौरान मुझे बहुत परेशानी होती थी क्योंकि मैं उनके रोल के शॉट्स पर हंसती रहती थी। 
 
2016 की सबसे बड़ी फिल्म 'दंगल' में दर्शकों को महावीर फोगाट और उनकी बेटियों के प्रेरक जीवन को दर्शाया गया था, जिसमें आमिर ने पिता महावीर फोगाट और ज़ायरा ने उनकी बेटी गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। साथ ही ज़ायरा को सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। 
 
'सीक्रेट सुपरस्टार' एक किशोर लड़की की कहानी है जो सिंगर बनना चाहती है लेकिन उसके पिता इसका विरोध करते हैं। उसके बाद लड़्की इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट करके गुमनाम रूप से प्रसिद्ध हो जाती है। 
 
'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर खान प्रोडक्शंस की आठवीं फिल्म है। आमिर खान, किरण राव द्वारा प्रदर्शित और अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल दीपावली तक रिलीज होगी।
Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख