Daily Horoscope
✕

'साइना' बनने के लिए श्रद्धा कर रही हैं बैडमिंटन में मेहनत

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (12:58 IST)
बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का चलन अभी जोरों पर है। इसी के चलते यह खबर आई है कि अमोल गुप्ते अब बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर बायोपिक बनाने वाले हैं। फिल्म का नाम होगा 'साइना'। इसमें साइना का किरदार श्रद्धा कपूर निभाएंगी। इस बात की पुष्टि श्रद्धा ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर की थी। उन्होंने लिखा था कि एक भारतीय लड़्की, अरबों लोगों की प्रेरणा, साइना नेहवाल... उनका किरदार निभाकर मुझे बड़ा गर्व होगा।   
 
इसके लिए श्रद्धा ने बैडमिंटन की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। श्रद्धा अपने स्कुल के दिनों में स्पोर्ट्स गर्ल रह चुकी हैं और उन्होंने फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बेडमिंटन खेला हुआ है। लेकिन परदे पर किरदार को जीवंत करने के लिए साइना के खेल और लाइफ की बारीकियों को जानना और समझना बहुत ज़रुरी है। इसलिए श्रद्धा को प्रकाश पादुकोण एकेडमी के एक सीनि‍यर कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है।  
 
भूषण कुमार द्वारा निर्मित और अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित फिल्म 'साइना' की शूटिंग 2017 के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सितंबर में श्रद्धा की फिल्म 'हसीना पारकर' आने वाली है जिसमें भी उन्होंने हसीना पारकर का बेहतरीन रोल निभाया है।

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख