Hanuman Chalisa
✕

अमीषा पटेल ने बताया क्यों कम हो रहा है बॉलीवुड का चार्म

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (15:32 IST)
ameesh patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म 'गदर 2' से फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आने वाली हैं। अमीषा इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दूरी बनाने की वजह के बारे में बताया है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने कहा कि बॉलीवुड में अब याद रखने लायक फिल्में नहीं बन रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने खुद को सिल्वर स्क्रीन से दूर रखा। अमीषा पटेल ने कहा, फिल्मों के पोस्टर से हीरोइन गायब होती जा रही हैं। पहले लोग अपनी पसंदीदा हीरोइन को पोस्टर में देखकर ही फिल्म देखने का मन बना लेते थे। 
 
उन्होंने कहा, लेकिन अब इस पैटर्न में भी काफी बदलाव आ चुका है। फिल्म सिर्फ हीरो सेंट्रिक नहीं हो सकती। हां, हीरो भी किसी भी फिल्म का इम्पोर्टेन्ट पार्ट जरूर होता है। 
 
अमीषा पटेल ने कहा, एक समय था जब फिल्म के हर आस्पेक्ट पर गौर किया जाता था। हीरो, हीरोइन से लेकर फिल्म का पोस्टर, गाने, स्टाइल और ग्लैमर हर चीज को अहमियत दी जाती थी। लोग फिल्मों के गानों से आकर्षित होकर ही फिल्म देखने आएं, ऐसा उस समय बहुत कॉमन था।
 
उन्होंने कहा, ऑडियंस फिल्मों में विलेन, कॉमेडियन, म्यूजिक और फैशन सेंस भी बड़े शौक से देखती थी। लेकिन, अब ये सब गायब होता जा रहा है। लोग बॉलीवुड के चार्म से प्यार करते थे, वो खत्म हो रहा है। इन्हीं कारणों की वजह से बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर पिछड़ रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख