sawan somwar

अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘तांडव’ सीरीज को लेकर बिना शर्त माफी मांगी

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (21:14 IST)
नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने शो 'तांडव' के लिए मंगलवार को 'बिना शर्त' माफी मांग ली और कहा कि दर्शकों द्वारा आपत्तिजनक पाए गए दृश्यों को उसने पहले ही हटा दिया है।
 
सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब अभिनीत इस सीरीज के विभिन्न दृश्यों को लेकर खासा विवाद पैदा हो गया था और यह आरोप लगा कि इस शो से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई हैं।
 
अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बयान में कहा कि अमेजन प्राइम वीडियो को अत्यंत खेद है कि हाल ही में शुरू की गई काल्पनिक सीरीज तांडव के कुछ दृश्य दर्शकों को आपत्तिजनक लगे।

किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हमारा ध्येय नहीं था, और इस बात से अवगत कराए जाने पर, उन आपत्तिजनक दृश्यों को या तो हटा दिया गया या फिर संपादित किया गया। हम अपने दर्शकों की विविध आस्थाओं का सम्मान करते हैं और उन दर्शकों से बिना शर्त क्षमा याचना करते हैं, जिन्हें ठेस पहुंची है।
 
कंपनी ने कहा कि हमारी टीमें कंपनी की विषय मूल्यांकन विधियों का अनुकरण करती हैं और हम मानते हैं कि दर्शकों की बेहतर सेवा के लिए, समय-समय पर इन विधियों का आधुनिकीकरण आवश्यक है। 
 
हम भारतीय कानूनों का अनुपालन करते हुए, और हमारे दर्शकों की संस्कृति और आस्थाओं का सम्मान करते हए, अपने सहयोगियों के साथ आगे भी मनोरंजक विषय विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (भाषा)

Show comments

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए शरद केलकर, आर्थिक सहायता के साथ की भावुक अपील

भारत से 2 दिन पहले विदेश में क्यों रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायणम्'? नमित मल्होत्रा ने बताया रिलीज प्लान

104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करती रहीं अविका गोर, डेंगू ने बिगाड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

World Cat Day: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हैं 'कैट मॉम', बिल्लियों पर लुटाती हैं प्यार

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख