sundarkand
✕

अमेजन मिनीटीवी की पहली मल्टी-स्टारर एंथोलॉजी 'काली पीली टेल्स' का ट्रेलर रिलीज

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (16:44 IST)
अमेजन मिनीटीवी ने एक बेहद लुभावने ट्रेलर के लॉन्च के साथ पहली एंथोलॉजी, काली पीली टेल्स के एक्सक्लूसिव प्रीमियर की घोषणा की है। इसे 20 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया जाना है। मैडमिडास फिल्म्स के अदीब रईस के निर्देशन में बनी और बेहद मशहूर सितारों के अभिनय से सजी 'काली पीली टेल्स' में छह छोटी-छोटी कहानियां हैं जो बेहद मजेदार हैं। 

 
इन कहानियों के जरिए मुंबई शहर में प्यार, रिश्तों और जीवन की जटिलताओं को अच्छी तरह से दर्शाया गया है। छह अनोखी कहानियां बदलाव एवं स्वीकृति के चौराहे पर खड़े युवाओं, शहरी पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसमें विनय पाठक, गौहर खान, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू, सोनी राजदान, हुसैन दलाल, शारिब हाशमी, प्रियांक्षी पेन्युली, तन्मय धनानिया, सादिया सिद्दीकी और अदीब रईस जैसे लोकप्रिय सितारे नजर आने वाले हैं। 
 
इस एंथोलॉजी की प्रत्येक फिल्म रोमांस, शादी, बेवफाई, समलैंगिकता, माफी और तलाक के विषयों पर केंद्रित है, जो मौजूदा दौर में महानगर की जिंदगी और डिजिटल युग की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए आपस के रिश्तों को बिल्कुल नए नजरिएं से प्रस्तुत करती है। 
 
मुंबई में काली पीली टैक्सी बेहद प्रचलित है और यहां वहां की पहचान है, जो इस एंथोलॉजी की सभी कहानियों को एक साथ जोड़ने वाली कड़ी है। इन कहानियों का शीर्षक सिंगल झुमका, लव इन तडोबा, मैरिज 2.0, फिश फ्राई और कॉफी, हरा भरा और लूज एंड्स है। 
 
मिनीटीवी की लाइब्रेरी में शामिल की गई इन नई कहानियों के बारे में बताते हुए, श्री विजय सुब्रमण्यम ने कहा, हम हमेशा अपने ग्राहकों को अमेजन मिनीटीवी पर अलग-अलग तरह के कंटेंट्स उपलब्ध कराने का कोई भी मौका चूकते नहीं हैं। बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों ने इसमें काम किया है और हमारे दर्शकों के दिल में बस जाने वाली छोटी-छोटी 6 कहानियों को जीवंत किया है, जिसे देखते हुए हमें पूरा यकीन है कि अमेज़न के हमारे ग्राहक मिनीटीवी पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के खास कंटेंट्स के साथ इस विज़ुअल ट्रीट का आनंद लेंगे।
 
काली पीली टेल्स के डायरेक्टर अदीब रईस ने कहा, इस एंथोलॉजी की सभी छह कहानियां प्यार और रिश्तों के अलग-अलग रंगों को प्रस्तुत करती है। नए प्यार से लेकर वैवाहिक जीवन में नई जान डालने की कोशिश तक, बेवफाई से लेकर तलाक तक, इसकी हर कहानी दर्शकों को अलग-अलग तरह की भावनाओं से भरी एक मजेदार सफर पर ले जाएगी। मशहूर कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ, मुंबई शहर इनमें से हर कहानी में एक दिलचस्प आयाम जोड़ता है।
 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख