dharma sangrah
✕

अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'पुष्पा : द रूल' के एक और शेड्यूल की शूटिंग

Updated: शनिवार, 5 अगस्त 2023 (14:22 IST)
Pushpa 2 The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में हैदराबाद के लोकप्रिय रामोजी राव स्टूडियो में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' के एक और मैराथन शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। यह खबर अल्लू अर्जुन के सभी उत्साही फैंस के लिए यकीनन एक सौगात के रूप में सामने आई है, जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार को बिग स्क्रीन्स पर वापस एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
वैसे जब से निर्माताओं ने 'पुष्पा: द रूल' का पोस्टर और टीज़र जारी किया है, इसने दुनिया भर के दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता और प्रत्याशा पैदा कर दी है। एक सूत्र ने बताया, देश भर के विभिन्न स्थानों पर प्रमुख शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद, 'पुष्पा: द रूल' के निर्माता कल से अपना नया शेड्यूल शुरू करेंगे। जबकि नए शेड्यूल के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है, अल्लू अर्जुन और अन्य कलाकार कल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
 
सूत्र ने आगे बताया, दिलचस्प बात यह है कि खबर मिली है कि कास्ट हैदराबाद में रामोजी राव फिल्मसिटी में कुछ अहम सीन्स की शूटिंग करने जा रहे हैं, जहां पर विशाल सेट बनाए जा रहे हैं। क्योंकि यह एक सीक्वल है, इसलिए निर्माता फिल्म को दर्शकों के लिए शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
 
अपने सुपरस्टारडम के साथ अल्लू अर्जुन की लोगों पर, खासकर दुनिया भर में उनके प्रशंसकों पर मजबूत पकड़ है। इसमें कोई हैरानी नहीं कि वह क्यों इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार और सबसे बैंकेबल स्टार में से एक हैं, जबकि 'पुष्पा 2' द रूल साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
 
अल्लू अर्जुन ने अपने पुष्पा राज अवतार से वाकई लोकप्रियता की एक मिसाल कायम की। जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, वहीं अल्लू अर्जुन को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब तारीफ मिली। सुपरस्टार ने वास्तव में दर्शकों के दिमाग पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ा, जिन्होंने कई मौके पर फिल्म से उनके लुक को कॉपी किया।
 
अब फैंस बेसब्री से 'पुष्पा 2: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और फिर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ सहयोग की घोषणा की है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख