dharma sangrah
✕

कहां है तिरुपति जेल से फरार हुआ पुष्पा? 'पुष्पा : द रूल' के धमाकेदार टीजर में मिला जवाब

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (17:34 IST)
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा : द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'पुष्पा कहां हैं?' टाइटल के साथ एक वीडियो जारी कर 'पुष्पा द रूल' की झलक दिखाई थी। जिसके बाद फैंस की बेसब्री बढ़ गई थी। वहीं अब अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले मेकर्स ने 'पुष्पा द रूल' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर फैंस को खास गिफ्ट दिया है। 

 
वीडियो में दिखाया गया है कि गोलियों छलनी से पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है। पुलिस पुष्पा की चप्पे-चप्पे पर तलाशी कर रही है। इसके बाद जंगल में गोलियों से छलनी पुष्पा की शर्ट मिलती है और पुलिस अंदाजा लगाती है कि उसकी मौत हो गई है। 
 
वहीं पुष्पा के समर्थक पुष्पा की हत्या की खबरें सुनकर सड़कों पर दंगे करने लगते हैं। लोग कहते हैं कि पुलिस ने पुष्पा को मारने के लिए यह साजिश रची है। वहीं लोग बताते है कि पुष्पा ने गरीबों की काफी मदद की है। इसके बाद आता है नया मोड़, जंगल में जानवरों पर नजर रखने के लिए लगाए कैमरे में पुष्पा नजर आता है।

पुष्पा का नरेटिव और राइज किसी घटना से कम नहीं है, आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन द्वारा कैरेक्टर का अनूठा प्रदर्शन, दुनिया भर में गूंजने वाले गीत और निर्देशक सुकुमार द्वारा बनाए गए फिल्म ने स्क्रीन पर तूफान मचा दिया और दर्शकों को आकर्षित किया जिसकी वजह से लोग सिनेमाघरों में वापस आ गए। पुष्पा तब से एक फिल्म से अधिक होने के लिए परिवर्तित हो गई है और अपने प्रतिष्ठित संवादों के साथ पॉप-कल्चर बन गई है। क्रिकेटरों से लेकर मशहूर हस्तियों और राजनेताओं तक सभी ने सभी प्लेटफार्मों पर पुष्पा का उदाहरण पेश किया।
 
इस वीडियो के रिलीज के साथ निर्माताओं ने लेवल को कुछ और ऊपर उठाने और पुष्पा 2 द रूल में क्या देखने को मिलेगा, इसकी झलक दिखाने की कोशिश की है। इसे देखते हुए कह सकते है कि फिल्म न सिर्फ नेशनल लेवल पर बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जलवा दिखाएगी।
 
 
टीजर में अल्लू अर्जुन की पहली झलक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म को सुकुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख