suvichar

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Updated: बुधवार, 25 मई 2022 (17:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बतौर निर्माता इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटर्न सनशाइन और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्माण किया है।

 
गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म से निर्देशक जसमीत के रीन फुल लेंथ फीचर में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
फिल्म 'डार्लिंग्स' को ऑफिशियली नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा, डार्लिंग्स का मेरे दिल में एक खास जगह है। रेड चिलीज के साथ निर्माता के रूप में मेरी यह पहली फिल्म है। हमें बहुत गर्व और खुशी है कि फिल्म ने कैसे आकार लिया है तथा हम आशा करेंगे की यह फिल्म पूरी दुनिया में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
 
डार्लिंग्स एक डार्क-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक मां-बेटी मुंबई में अपनी जगह खोजने की कोशिश करती हैं। वह सभी बाधाओं से लड़ते हुए असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्रेम की तलाश करती हैं। इस फिल्म में एक बार फिर गीतकार गुलजार और विशाल भारद्वाज की जोड़ी संगीत के माध्यम से एक साथ होगी।
 
फिल्म की कहानी के केंद्र बिंदु में इस परिवार को चलाने वाली मां होगी। फिल्म में आलिया बेटी के रोल में नजर आएंगी। मां के रोल में चर्चित अभिनेत्री शेफाली शाह हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख