ramcharitmanas
✕

शादी से पहले ही आलिया भट्ट ने पसंद किया अपनी बेटी का नाम!

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (17:15 IST)
बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे हैं। भले ही दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को लेकर ना बोला हो लेकिन इनका रिश्ता इतना आगे बढ़ गया है कि अब तो इनकी फैमिली को भी इनका रिश्ता मंजूर है। कहा जा रहा है कि 2020 में दोनों के परिवार वाले इनकी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।


आलिया भट्ट इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में रणवीर और आलिया इसी सिलसिले में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में शरीक हुए। इस शो पर आलिया ने एक ऐसी बात कह दी है कि जिसे सुनने के बाद हर कोई चौंक जाएगा। 
 
दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने आलिया को गलती से अलमा कहकर बुलाया। इस पर आलिया ने कहा कि, अलमा बहुत ही सुंदर नाम है। मैं अपनी बेटी का नाम अलमा रखूंगी। 
 
आलिया-रणबीर के शादी की अफवाहें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में साफ है कि रणबीर भले ही आलिया से शादी करने के लिए देरी लगा रहे हों। लेकिन आलिया ने तो अपने बच्चे का नाम भी सोच लिया है। आलिया ने रणबीर संग शादी की खबरों पर कहा था, 'मुझे लगता है कि अभी एक ब्रेक की जरूरत है। पिछले साल हम लोगों ने दो खूबसूरत शादियां देखीं। मुझे लगता है कि अभी चिल करने का समय है। फिल्में देखते हैं काम पर ध्यान देते हैं और आगे का आगे देखा जाएगा।'

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख