sundarkand

आलिया भट्ट ने खरीदा अपना तीसरा फ्लैट, दिए असल कीमत से इतने ज्यादा पैसे!

Updated: बुधवार, 30 जनवरी 2019 (11:13 IST)
बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट लगातार हिट फिल्में देकर टॉप हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। आलिया की पिछली हिट फिल्म राजी थी जिसमें उनकी एक्टिंग को खुब सराहा गया। आलिया जहां अपनी फिल्‍मों और रणबीर सिंह संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। वहीं हाल ही में आलिया अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने एक नया फ्लैट खरीदा है। आलिया ने यह फ्लैट मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। आलिया ने पहले भी दो फ्लैट मुंबई में खरीद रखे हैं और यह उनका तीसरा फ्लैट है। आलिया का यह नया फ्लैट 2300 स्कवायर फुट में फैला है।
 
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया के इस नए फ्लैट की कीमत जहां 7.86 करोड़ रुपए के लगभग थी। वहीं, आलिया ने इस फ्लैट के लिए 13.11 करोड़ रुपए का पेमेंट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन अंधेरी में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में हुआ है। खबरों की मानें तो आलिया इस घर को खरीदने के बाद ठग गई है। क्योंकि आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए हैं।
 
वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि आलिया की इस प्रॉपर्टी के साथ कुछ प्रीमियम जोड़ा गया है। आलिया ने घर की जो कीमत चुकाई वो ज्यादा नहीं है। ये घर वैसा ही है जैसा आलिया को चाहिए था और उन्होंने इसके लिए सही कीमत दी है। अपार्टमेंट के साथ आलिया को दो पार्क‍िंग एरिया एलॉट किए गए हैं। 
 
आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ में भी नजर आएंगी। वहीं इस साल के अंत में आलिया भट्ट रणबीर कपूर संग ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख