biodatamaker
✕

कैटरीना के बर्थडे पर बेस्ट फ्रेंड आलिया का स्पेशल पोस्ट, रणबीर भी हैंं साथ

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (17:11 IST)
कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को 35 वर्ष की हो गई हैं। वे फिलहाल इंग्लैंड में अपनी बहनों और दोस्तों के साथ शांति से अपना बर्थडे एंजॉय कर रही हैं। लेकिन यहां बॉलीवुड उन्हें मिस कर रहा है। सभी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं। 
 
कैटरीना को सबसे ज़्यादा मिस कर रही हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट। बी-टाउन में वैसे भी कैट फाइट आम बात है और इसी बीच अगर दो ऐसी हीरोइंस मिल जाएं जो खुद को बेस्ट फ्रेंड्स कहतीं हो तो क्या बात है। आलिया और कैटरीना इसी लिस्ट में आती हैं। आलिया ने हाल ही में अपने तरीके से कैटरीना को बर्थडे विश किया। 
 
आलिया ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना और उनकी साथ में मस्ती करते हुए एक पिक्चर अपनी स्टोरी पर पोस्ट की हैं। इस पर उन्होंने बर्थडे गर्ल को विश भी किया है। इस पिक्चर में उन्होंने लिखा है हैपिएस्ट बर्थडे कैटरीना। इसमें दोनों ने एक ड्रेस पहना है जिसमें पीछे लिखा है बीएफएफ (बेस्ट फ़्रेंड्स फॉरएवर)। 

 
इसके अलावा भी आलिया ने एक पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वे कुछ लड़कियों के साथ एंजॉय कर रही हैं लेकिन उनके पीछे रणबीर कपूर खड़े हैं। लगता है आलिया कैटरीना को रणबीर और उनका रिश्ता दिखाना चाहती हैं। 

 
दरअसल सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर पहले रिलेशनशिप में थे। अब आलिया भट्ट और रणबीर के रिलेशनशिप की खबरें आसमान छु रही हैं। ऐसे में दोनों बेस्ट फ्रेंड्स के बीच खटास हो गई थी। अब सच क्या है ये तो वे ही जानती हैं। लेकिन फैंस उनकी इस दोस्ती को बहुत पसंद करते हैं। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख