Daily Horoscope
✕

रणबीर के साथ शादी, आलिया भट्ट की फ्युचर प्लानिंग!

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (10:40 IST)
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करने वाले स्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रोमांस की खबरें बंद होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वैसे उन्होंने अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन दोनों ने इससे इंकार भी नहीं किया है। एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दोनों दिखाते रहते हैं और फैंस के लिए ये इस वर्ष सबसे क्युट कपल्स में से एक होंगे। 
 
आलिया कई बार रणबीर को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। रणबीर ने भी हाल ही में आलिया को लेकर मीडिया के सामने कहा कि वे उनकी क्रश हैं। इससे जाहिर होता है कि दोनों अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में हैं। रणबीर की फैमिली भी आलिया को पसंद करती हैं। दोनों की फिल्म में कैमिस्ट्री भी देखने मिलेगी आलिया और रणबीर दोनों ही अपने इस रिश्ते के बारे में थोड़ी- थोड़ी हवा दे रहे हैं। 
 
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने रिश्ते, शादी और कई चीज़ों के बारे में कई बातें की। उनसे एक इंटरव्यु में शादी को लेकर सवाल किया गया। यहां आलिया घबराई नहीं और खुलकर इसके बारे में जवाब दिए। उन्होंने कहा कि वे साथ रहने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन लिवइन रिलेशनशिप पसंद नहीं करेंगी। वे शादी करना चाहती हैं और बच्चे भी चाहती हैं। आलिया ने यह भी कहा कि लोग सोचते हैं कि वे 30 की उम्र तक शादी कर लेंगी लेकिन ऐसा हो सकता है कि वे इससे पहले ही शादी कर लें। 
 
आलिया तो बहुत जल्दी में लग रही हैं। ऐसा इसलिए तो नहीं क्योंकि रणबीर उनसे काफी बड़े है और वे भी जल्द ही सेटल होना चाहते हैं। रणबीर अब 35 वर्ष एक हो चुके हैं और उनके पैरेंट्स चाहते हैं कि वे जल्द ही शादी कर लें और उनकी अपनी फैमिली हो। लगता है रणबीर के प्यार में आलिया ने ये डिसीज़न लिया हो। आलिया ने यह भी बताया कि वे ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हैं जो शादी के बाद उनके साथ हमेशा रहे ही, साथ ही वे अपना काम भी करती रहें। 
 
आखिर इस बात से कपूर फैमिली को क्या परेशानी हो सकती है। दोनों ब्रह्मास्त्र के सेट पर काफी समय साथ बिता रहे हैं। खबर यह भी थी कि इस रिलेशन के कारण बेस्ट फ्रेंड्स आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के बीच तनाव हैं क्योंकि रणबीर, कैटरीना के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। अब देखते हैं  आगे क्या-क्या खबरें सामने आती हैं। 

Show comments

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख