Hanuman Chalisa
✕

क्या इस एक्ट्रेस की वजह से टूटा अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का रिश्ता?

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (10:40 IST)
कुछ दिनों पहले की बात है जब एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने अपनी शादी तोड़ने का ऐलान किया। हालांकि दोनों ने यह भी कहा कि वे दोस्तों की तरह एक-दूसरे के साथ रहेंगे। अब उनके अलग होने के दो सप्ताह बाद ही यह खबर आई है कि अर्जुन सर्बियाई एक्ट्रेस नतासा स्टैंकोविक को डेट कर रहे हैं। 
 
आपको बता दें कि नतासा, अर्जुन की फिल्म 'डैडी' में 'जिंदगी मेरी डांस डांस' गाने में नज़र आई थीं। यह उनका फिल्म में स्पेशल सांग था। इसके अलावा वे डीजे वाले बाबू फेम भी हैं। खबर एक मुताबिक अर्जुन काफी जल्दी मूव-ऑन कर गए हैं और दोनों काफी समय साथ बिता रहे हैं। 
 
सूत्र ने बताया कि अर्जुन और नतासा फिल्म 'डैडी' से ही अच्छे दोस्त थे। वे इसके बाद भी लगातार कॉन्टेक्ट में रहे। साथ ही उनका हाल ही में तलाक भी हुआ। ऐसे में लगता तो यही है कि दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ रही हैं। 
 
इस खबर से अर्जुन बिल्कुल खुश नहीं हैं। वे इन अफवाहों से बहुत नाराज़ हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस बात को साफ करते हुए लिखा कि कुछ सुबहें ताजा ब्रूड कॉफी के साथ शुरू होती है, और कुछ अफवाहों वाले लिंक अप के साथ। अभी यह सिर्फ मेरा कप है और मैं। 
 
इससे साफ जाहिर होता है कि अर्जुन की तरफ से इस रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया गया है। हाल ही में वे अपनी पत्नी मेहर से अलग हुए हैं। दोनों ने 20 वर्ष की शादी तोड़ी है लेकिन इसका कारण नहीं बताया। अब असली कारण क्या है ये तो वे दोनों ही जानें। दोनों ने साथ में इस रिश्ते के खत्म होने का बयान दिया था। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख