dharma sangrah
✕

शिद्दत में संजय दत्त, श्रीदेवी के साथ अब वरुण-आलिया भी

आलिया भट्ट और वरुण धवन कर रहे चौथी फिल्म के लिए 'शिद्दत'

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (13:17 IST)
ऐसा एक भी बार नहीं हुआ है जब आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों को पसंद ना आई हो। स्टुडेंट ऑफ द ईयर, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हानिया, तीनों ही फिल्मों में आलिया और वरुण को पसंद किया गया। फैंस के लिए खुशखबरी है कि यह जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आ सकती है। 
 
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'शिद्दत' में आलिया भट्ट को पहले से ही फाइनल किया गया था। इसके बाद उनके साथ वरुण धवन को लेने की खबरें आ रही है। यह खबर दरअसल आलिया और वरुण के सोशल मीडिया से मिली है। आलिया ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डाली थी जिसमें उन्होंने फिल्म के लिए अपने लुक टेस्ट की जानकारी थी। इस स्टोरी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मेक-अप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रेक्टर, आलिया का लुक डिसाइड कर रहे थे। 
 
इसके बाद वरुण धवन की भी एक वीडियो में वे अभिषेक वर्मन और शशांक खेतान के साथ करण जौहर के ऑफिस में नज़र आए। इन दोनों वीडियो से लगता है कि दोनों एक ही फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और वह होगी 'शिद्दत'। 
 
इसमें आलिया और वरुण के अलावा आदित्य रॉय कपूर, श्रीदेवी और संजय दत्त भी साथ हो सकते हैं। जिसमें आदित्य, वरुण के भाई का और श्रीदेवी और संजय दत्त पैरेंट्स का रोल निभाएंगे। खबर के मुताबिक यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के पार्टिशन के समय की होगी। फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतज़ार है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख