sundarkand
✕

....जब स्‍टेज पर आलिया भट्ट के मुंह से निकला अश्‍लील शब्‍द, करण जौहर बोले- ‘क्या मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है’

Published: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (15:07 IST)
आलिया भट्ट और करीना कपूर खान हाल ही में जियो मामी मूवी मेला विद स्टार्स 2019 में पहुंची थीं। यहां निर्देशक करण जौहर ने उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे। बातचीत के दौरान आलिया माइक पर ऐसा अश्‍लील शब्‍द बोल गईं कि दर्शकों ने शोर मचा दिया, करीना कपूर ने अपना चेहरा छिपा लिया और करण जौहर को उन्हें डांटना पड़ा।



दरअसल, आलिया, करीना की तारीफ कर रही थीं। तभी अचानक उनके मुंह से एक अश्लील शब्द निकल जाता है, जिसके बाद वो तुरंत मुंह के सामने से माइक हटा लेती हैं और मुंह घुमा लेती हैं। लेकिन तब तक वहां मौजूद सभी लोग वह शब्द सुन लेते हैं और जोर से हंसने लगते हैं।
 


हालांकि, करण को पता नहीं होता है कि आलिया ने क्या बोला, तो वो करीना से पूछते हैं कि आलिया ने क्या कहा? जिसके बाद करीना उन्हें बताती हैं कि आलिया ने क्या कहा। इस पर करण, आलिया को मजाक में डांटते हुए कहते हैं- ‘क्या मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है’। आप भी देखें ये वीडियो...
 


करण ने आलिया से फिल्म ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर भी बात की। आलिया ने बताया कि वो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से हताश हो गई थीं और ऐसे में रणबीर कपूर की सलाह ने उनका नजरिया बदल दिया।
 


आलिया ने कहा- ‘जिस दिन फिल्म रिलीज हुई मुझे ज्यादा दुख नहीं हुआ, क्योंकि रिलीज के एक दिन पहले ही मैंने फिल्म देख ली थी। उस दौरान मुझे अंदाजा हो गया था कि फिल्म का आगे क्या होने वाला है, लेकिन मैंने ये नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप होगी। मैंने ये हमेशा सुना था कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो उसका अच्छा नतीजा मिलता है, लेकिन कलंक के साथ ऐसा नहीं होने पर मेरा दिल टूट गया था।’
 

‘तब रणबीर में मुझसे कहा कि तुम कड़ी मेहनत करती रहो। जरूरी नहीं है कि आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा आपको उस समय ही मिले। जिंदगी में कभी भी आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इस फिल्म में ना सही अगली फिल्म में आपको अच्छा नतीजा जरूर मिलेगा।’

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख