suvichar
✕

रितिक रोशन के साथ 'फाइटर' में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय, अपने किरदार के लिए कर रहे कड़ी मेहनत

Updated: गुरुवार, 29 जून 2023 (12:50 IST)
akshay oberoi in fighter: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशन में बनी 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में रितिक रोशन भारतीयर वायुसेना के पायलट का किरदार निभाते नजरआने वाले हैं।
 
वहीं इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अक्षय ओबेरॉय फाइटर में वायुसेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय ने फाइटर में अपनी भूमिका के कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपने किरदार के लिए 10 किलोग्राम वजन घटाया है।
 
अक्षय ओबेरॉय ने बताया कि मैं फिल्म फाइटर की शूटिंग से पहले और उसके दौरान बड़े पैमाने पर काम कर रहा हूं। मुझे मांसपेशियां बढ़ाना था, जिसके लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से खुद को प्रशिक्षित किया। मुझे वायुसेना पायलट की भूमिका के लिए उपयुक्त दिखने के लिए व्यापक शारीरिक ढांचे की जरूरत थी। 
 
अक्षय ने कहा, मांसपेशियां हासिल करने के लिए मैंने बीच-बीच में कार्डियो के साथ शक्ति प्रशिक्षण किया। मैं एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं और उसकी शारीरिक उपस्थिति चरित्र के अनुरूप होनी चाहिए और इसलिए मैंने इस परिवर्तन से गुजरने का बीड़ा उठाया, क्योंकि यह एक आवश्यकता थी। मुझे कई महीनों तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।
 
फिल्म 'फाइटर' को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले रितिक और सिद्धार्थ बैंग बैंग और वॉर में साथ काम कर चुके हैं। फाइटर, 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख