suvichar

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' का पोस्टर आया सामने, इन दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (13:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस तरह यह पेंडेमिक के दौरान शूटिंग शुरू करने के बाद खत्म करने वाली यह पहली फिल्म बन चुकी है। अब अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

 
पोस्टर में अक्षय कुमार सूट-बूट पहने डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अकेले हम बहुत थोड़ा कर पाते हैं और साथ मिलकर बहुत ज्‍यादा। यह टीमवर्क है और मैं इसके हर एक मेंबर का धन्‍यवाद देता हूं। बैल बॉटम की शूटिंग पूरी हुई। ये रहा नया पोस्‍टर।' 
 
पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होगी। 1980 के दशक में सेट इस फिल्म की कहानी में थ्रिलर और एक्शन के साथ अक्षय अपने किरदार में लाजवाब दिखाई देने वाले हैं'  इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है।
 
फिल्म में अक्षय के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने भी अभिनय किया है। यह कन्नड़ फिल्म बेल बॉटम का रीमेक है, जिसका निर्देशन जयतीर्थ ने किया था। इस फिल्म में भी 80 के दशक को दिखाया गया था और कहानी उसी दौर पर आधारित थी। 
 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख