manglik dosh calculator
✕

पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, बड़े बजट की फिल्म की प्लानिंग

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (11:30 IST)
अक्षय कुमार आजकल सोशल इशूज को लेकर फिल्में कर रहे हैं, जो कि बहुत ही सक्सेसफुल भी रह रही हैं। उनका जॉनर कॉमेडी, एक्शन और सोशल इश्युज रहता है। हालांकि इसे बढ़ाते हुए उन्होंने फिल्म 'गोल्ड' की, जो कि एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। साथ ही वे एक और फिल्म कर रहे हैं 'केसरी', जो कि देश पर आधारित फिल्म है। ऐसे में वे हर जॉनर में कोशिश कर रहे हैं।

ALSO READ: रेस 3 का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन
हाल ही में खबर आई है कि अक्षय कुमार को यशराज फिल्म्स की तरफ से एक और फिल्म ऑफर हुई है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी और काफी बड़े तौर पर बनाई जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का ऐतिहासिक किरदार निभाएंगे। 
 
फिल्म को डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे। डायरेक्टर डॉ. द्विवेदी ने 1991 में एक टीवी शो भी निर्देशित किया था जिसमें उन्होंने 'चाणक्य' की भूमिका भी निभाई थी। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों को हमेशा क्रिटिक्स के द्वारा तारीफ ही मिलती है। ऐसे में अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को कास्ट करना फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम था। प्रोडक्शन कंपनी बाकी कास्ट को तय करेगी।
 
खबर है कि इसमें अक्षय की तरह ही 'ए' लिस्ट कलाकारों को शामिल किया जाना है। इसके प्री-प्रोडक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह एक बड़ी फिल्म होगी इसलिए फिल्म में वक्त ज्यादा लगेगा इसलिए अक्षय के तय होते ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिल्म 2019 के फरवरी माह में फ्लोर पर चली जाएगी और 2020 की शुरुआत में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख