ramcharitmanas
✕

साल में इतने दिन काम नहीं करते अक्षय कुमार

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (15:37 IST)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक साल में चार या उससे अधिक फिल्में करते हैं लेकिन फिर भी और फिल्मों को करने की भूख है। इतनी फिल्में करने के बाद भी अक्षय का मनना है कि वह साल में बहुत छुट्टियां लेते हैं।
 
अक्षय कुमार से पूछा गया कि इंडस्ट्री में बहुत से स्टार साल में एक ही फिल्म कर पाते हैं लेकिन आप चार कैसे कर लेते हैं? इस पर अक्षय ने कहा कि ये एक सरल सा गणित है। साल में 365 दिन होते हैं। एक फिल्म को करने में करीब 50 दिन लगते हैं। साल भर में चार भी फिल्में करे तो 200 दिन होते हैं फिर भी आपके पास 165 दिन बचे हैं।
 
अक्षय ने कहा कि वो बहुत छुट्टियां लेते हैं लेकिन रविवार को काम नहीं करते। शनिवार को आधा दिन काम करते हैं। हर तीन महीने के बाद सात दिन की छुट्टी लेते हैं और हर साल में एक महीना अलग से काम से दूर रहते हैं। 
 
अक्षय ने बताया कि करियर के शुरू में वो सिर्फ फिल्मों में पैसे कमाने के लिए आए थे लेकिन अब पैसा है तो ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिनकी कहानियां लोगों को न पता हो और जिससे आम आदमी को फायदा हो। वो चाहते हैं कि हमारी फिल्में ऐसी हो जिसे देखने के बाद लोग कहें कि दुनिया में अगर कहीं भी संकट हो तो भारत ही दुनिया को बचाएगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख