biodatamaker
✕

अक्षय कुमार... बुरी तरह फ्लॉप

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (17:23 IST)
जरूरी नहीं है कि छोटे परदे पर जो कलाकार लोकप्रिय है वो बड़े परदे पर भी धूम मचा देगा या बिग स्क्रीन का सुपरस्टार टीवी पर आग लगा देगा। इस बात से दो-चार हुए हैं अक्षय कुमार जिनकी पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। 
 
टीवी पर उनका शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज चल रहा है। अक्षय जैसे बड़े सितारे की मौजूदगी के बावजूद दर्शक इस शो को नहीं मिल रहे हैं। टीआरपी उम्मीद से बहुत ज्यादा कम है। किसी ने नहीं सोचा था कि अक्षय के इस शो का हाल ऐसा होगा जिसके प्रचार के लिए वे प्रेगनेंट भी हो गए थे। 
 
दरअसल शो में बिलकुल पकड़ नहीं है। कॉमेडी गायब है। क्या सिर्फ अक्षय कुमार को देखने के लिए यह शो देखें? शो को संभालने की कोशिश की जा रही है। जजों का बदलाव कर साजिद खान और श्रेयस तलपदे जैसे कुछ बड़े नाम जोड़े जा रहे हैं। 
 
पिछले दिनों एक विवाद भी हुआ जिसमें अक्षय ने मेंटोर मल्लिका दुआ को कह डाला कि आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं। इस बहाने शो को थोड़ी चर्चा मिल गई, लेकिन चर्चा टीआरपी में बदल पाती है या नहीं, आने वाले दिनों में पता चलेगा। फिलहाल तो अक्षय कुमार टीवी पर 'फ्लॉप' साबित हो रहे हैं। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख