suvichar
✕

अक्षय कुमार की 30 सितंबर को होगी धमाकेदार एंट्री

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (12:55 IST)
अक्षय कुमार 30 सितंबर से आपके बेडरूम में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। उनका नया शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शुरू होने जा रहा है जो निश्चित रूप से घर-घर देखा जाएगा। यह शो प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 8 बजे से देखने को मिलेगा। 
 
अक्षय अपने इस शो के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं। प्रोमो में वे प्रेगनेंट दिखाई दिए हैं और अब शो में न जाने क्या-क्या होगा। अक्षय इस शो में सुपर बिग बॉस की कुर्सी पर दिखाई देंगे। 
 
टेलीविजन अक्षय के लिए नया माध्यम नहीं है। वे 'खतरों के खिलाड़ी' का एक सीज़न होस्ट कर चुके हैं। अब कॉमेडी शो में नजर आएंगे। 
 
कई लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि अक्षय साल में चार फिल्में करते हैं और अब टीवी शो भी कर रहे हैं। आखिर वे इतना सारा काम क्यों करते हैं? 
 
इस पर अक्षय का कहना है कि वे साठ दिनों में एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेते हैं। चार फिल्मों के हुए दो सौ चालीस दिन। 25 दिन प्रमोशन के जोड़ लें तो 265 दिन होते हैं। इतना काम करने के बावजूद वर्ष में 100 दिन की फुर्सत उनके पास होती है, लिहाजा वे यह शो कर रहे हैं। 
Show comments

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख