1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar struggle story mother advice first house
Last Modified: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (16:03 IST)

पुत्तर वड्डा सोच, मां की एक सलाह ने बदल दी अक्षय कुमार की जिंदगी

Akshay Kumar
बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। लगभग 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय की वापसी ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान अक्षय न केवल फिल्म की चर्चा कर रहे हैं, बल्कि अपने जीवन के उन अनछुए पहलुओं को भी साझा कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
 
हाल ही में 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के एक एपिसोड के दौरान अक्षय कुमार काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने अपना पहला घर खरीदने की योजना बनाई थी, तो उनका सपना बहुत छोटा था। 
 
अक्षय कुमार अपनी कमाई से एक साधारण 2-BHK फ्लैट खरीदना चाहते थे, जो उस समय उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। उन्हें लगा ता कि उनकी काबिलियन के हिसाब से इतना काफी है। लेकिन उनकी मां की सोच उनसे कहीं आगे थी। 
 
अक्षय ने बताया, जब मैंने मां से 2-BHK के बारे में बात की, तो उन्होंने बस इतना कहा—पुत्तर, वड्डा सोच (बेटा, बड़ा सोच)। अक्षय उस वक्त सोच में पड़ गए कि दो कमरों से बड़ा और क्या सोचा जा सकता है, लेकिन मां के निरंतर प्रोत्साहन ने उनके लक्ष्य को बदल दिया। परिणाम यह हुआ कि उन्होंने सीधे 5-BHK घर के लिए मेहनत शुरू की और उसे हासिल भी किया।
 
अक्षय ने अपनी मां की सीख को साझा करते हुए एक बहुत गहरी बात कही। उनके अनुसार, उनकी मां मानती थीं कि पहला घर हमेशा एक भावनात्मक निवेश होना चाहिए। अक्षय कहते हैं, मां कहती थीं कि पहला घर अपने लिए लेना होता है और भगवान किसी न किसी तरह उसके पैसे पूरे करवा ही देते हैं। इसके विपरीत, उनका मानना था कि निवेश के उद्देश्य से खरीदे गए अन्य घरों के लिए बहुत अधिक अनुशासन और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स