1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryabhatta ka zero trailer out himansh kohli emotional drama film release on 7 august

'आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी की झलक

Aryabhatta Ka Zero Trailer
आगामी हिंदी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 38 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसे आम युवा की असाधारण यात्रा की झलक दिखाता है, जो असफलताओं, टूटे हुए सपनों, प्रेम में हार, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने के लिए संघर्ष करता है। पिता-पुत्र के रिश्ते की भावनात्मक गहराई, जीवन की कठिन चुनौतियाँ और कभी हार न मानने का संदेश ट्रेलर को बेहद प्रभावशाली बनाते हैं।
 
ट्रेलर की शुरुआत एक शादी की विदाई के अनोखे दृश्य से होती है, जहां दुल्हन सबके सामने अपने पुराने प्रेमी को चूम लेती है। माहौल एक पल के लिए सन्नाटे में बदल जाता है, लेकिन तभी दूल्हा मुस्कुराते हुए कहता है, “बैंड बजाओ… ये तो लड़की का भाई है।” इसी अप्रत्याशित और हल्के-फुल्के पल के साथ कहानी दर्शकों को ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ की दुनिया में ले जाती है।
 
हिमांश कोहली द्वारा निभाया गया बग्गू एक ऐसा युवा है जिसकी जिंदगी में कुछ भी आसान नहीं है। प्रेमिका की दूसरी शादी का दर्द, बार-बार परीक्षाओं में असफल होना, पिता के साथ लगातार टकराव और किस्मत के लगातार दिए गए झटके—इन सबके बीच भी वह हार नहीं मानता। ट्रेलर भावनात्मक और प्रेरणादायक संवादों से भरपूर है, जो सीधे दर्शकों के दिल को छूते हैं।
“अपनी मोहब्बत किसी और की गाड़ी में चली जाए… बुरा तो लगता है।” और “देखना… कहीं सम्मान के चक्कर में अपमान ना हो जाए।” जैसे संवाद फिल्म के भावनात्मक पक्ष को गहराई से सामने लाते हैं। कॉमेडी, इमोशन और इंस्पिरेशनल ड्रामा का संतुलित मिश्रण यह ट्रेलर इस बात का एहसास कराता है कि जिंदगी की हर हार, एक नई जीत की शुरुआत बन सकती है। संघर्ष से सफलता तक का सफर और फिर सफलता के बाद आने वाली नई चुनौतियाँ इस कहानी को हर आम इंसान से जोड़ती हैं।
 
फिल्म में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, रवि किशन, दर्शना बानिक, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त, इश्लीन प्रसाद, अलका अमीन और नीरज सूद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी फिल्म में एक विशेष किरदार निभाती दिखाई देंगी।
 
न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट और राधिका जी फिल्म्स के बैनर तले तथा A2R Films के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता सुनील सिहाग, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, स्वर्गीय कुलदीप भंडारी, आकांक्षा राहुल शर्मा और रीता गाडगे हैं। फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। ‘आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कृति सेनन ने जताई इस पैन इंडिया स्टार के साथ काम करने की ख्वाहिश, जानें कौन हैं वो?