1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. guru purnima 2026 bollywood best on screen teachers aamir khan rani mukerji hrithik roshan

गुरु पूर्णिमा स्पेशल: बॉलीवुड के यादगार ऑन-स्क्रीन टीचर, जिन्होंने क्लासरूम से आगे बढ़कर दी जिंदगी की सीख

Guru Purnima 2026
बॉलीवुड में शिक्षकों की भूमिका सिर्फ ब्लैकबोर्ड और किताबों तक सीमित नहीं रही है। अपनी दमदार अदाकारी और प्रेरणादायक किरदारों के जरिए इन टीचर्स ने हमें धैर्य, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने का साहस भी सिखाया है। तो आइए इस गुरु पूर्णिमा पर एक नजर डालते हैं हिंदी सिनेमा के उन यादगार ऑन-स्क्रीन टीचर्स पर, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
 
आमिर खान – तारे ज़मीन पर
फिल्म 'तारे ज़मीन पर' में राम शंकर निकुंभ के किरदार में आमिर खान ने एक आदर्श टीचर की नई परिभाषा गढ़ी थी। उन्होंने डिस्लेक्सिया से जूझ रहे एक बच्चे की समस्या को समझते हुए उसकी कमियों पर सवाल उठाने की बजाय उसकी प्रतिभा को निखारा। इस किरदार ने यह संदेश दिया कि हर बच्चा अलग तरह से सीखता है और सही मार्गदर्शन उसकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।
रानी मुखर्जी – हिचकी
'हिचकी' में रानी मुखर्जी ने नैना माथुर के किरदार में अपनी सबसे बड़ी चुनौती को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना दी। टॉरेट सिंड्रोम जैसी स्थिति के बावजूद वे न सिर्फ अपने टीचर बनने के सपने पूरा करती हैं, बल्कि एक आदर्श टीचर भी बनती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि अपने छात्रों पर अटूट विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ वे ये साबित करती हैं कि सच्ची शिक्षा, समान अवसर और हौसले का नाम है।
 
सुष्मिता सेन – मैं हूं ना
केमिस्ट्री प्रोफेसर चांदनी चोपड़ा के किरदार में सुष्मिता सेन ने अपनी गरिमा, आत्मीयता और आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया। भले ही यह किरदार अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए याद किया जाता हो, लेकिन उन्होंने यह भी दिखाया कि एक प्रेरणादायक टीचर अपने विद्यार्थियों पर गहरी छाप छोड़ सकता है।
 
विद्या बालन – शकुंतला देवी
फिल्म 'शकुंतला देवी' में विद्या बालन ने शकुंतला देवी के किरदार के जरिए उस असाधारण महिला की प्रतिभा को जीवंत किया, जिसने अपनी गणितीय क्षमता से पूरी दुनिया को चौंका दिया। उनका किरदार यह संदेश देता है कि एक सच्चा शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि जिज्ञासा जगाता है और सीखने को यादगार बना देता है।
 
रितिक रोशन – सुपर 30
रितिक रोशन ने गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाते हुए शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को बखूबी दर्शाया है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निःस्वार्थ भाव से पढ़ाकर उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले इस किरदार ने साबित किया कि प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, चाहे किसी की पृष्ठभूमि कैसी भी हो।
 
बोमन ईरानी – 3 इडियट्स
बोमन ईरानी ने सख्त लेकिन यादगार टीचर वीरू सहस्त्रबुद्धे उर्फ "वायरस" का किरदार निभाया है। उनकी कठोरता ने शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों पर बढ़ते अकादमिक दबाव को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ी। यह किरदार आज भी याद दिलाता है कि शिक्षा का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि नए विचारों और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना होना चाहिए।
 
इस गुरु पूर्णिमा पर ये यादगार ऑन-स्क्रीन शिक्षक हमें याद दिलाते हैं कि जीवन की सबसे बड़ी सीख अक्सर किताबों से नहीं, बल्कि ऐसे गुरुजनों से मिलती है, जो हमें अपने सपनों पर विश्वास करना और जीवन में आगे बढ़ना सिखाते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी की झलक