dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार ने शुरू की 'बेल बॉटम' की शूटिंग, वीडियो शेयर कर बोले- काम चलता रहना चाहिए

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (10:30 IST)
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। महीनों से बंद पड़ी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपनी फ़िल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। अक्षय ने लाइट्स, कैमरा, मास्‍क और एक्‍शन के साथ 'बेल बॉटम' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने फिल्म के फर्स्ट क्लैप शार्ट का एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 
 
फिल्म के पहले शार्ट का वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लाइट, कैमरा, मास्‍क और एक्‍शन। सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए बेल बॉटम की शूटिंग शुरू कर दी गई है। ये मुश्‍किल वक्त है लेकिन काम चलता रहना चाहिए। आप सभी के प्‍यार और दुआओं की ज़रूरत है।'
 
हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू के साथ स्कॉटलैंड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान सभी एयरपोर्ट पर मास्‍क और फेस शील्‍ड लगाए नज़र आए थे।
 
फिल्म बेल बॉटम 80 के दशक के बैकग्रांउड पर होगी। इसमें अक्षय एक स्पाई की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म में वाणी अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख